Tuesday, April 30, 2019

IPL 2019: बैंगलोर को हराकर दिल्ली अंतिम चार में, कोलकाता ने मुंबई को हराया

आईपीएल-12 में रविवार को खेले गए दोनों मुक़ाबलो में क्रिकेट पंडितो की नज़र सिर्फ़ इस बात पर थी कि क्या दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस अपने-अपने मैच जीतकर प्लेऑफ यानी अंतिम चार में जगह बना पाती हैं या नहीं.

आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में पहुंच गई, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल कर मुंबई इंडिंयस का इंतज़ार बढ़ा दिया है.

रविवार को खेले गए दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को कोलकाता को हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा.

ईडन गार्डंस में खेलते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 233 रनों जैसा बड़ा लक्ष्य था लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर खेलकर सात विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी.

मुंबई के हार्दिक पांड्या ने 34 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्के जमाते हुए 91 रनों की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ दबाव का सामना नही कर सके.

इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी की दावत का जमकर लुत्फ़ उठाते हुए निर्धारित 20 ओवर में केवल दो विकेट खोकर 232 रन बनाए.

कोलकाता को इस मज़बूत हालत में पहुंचाया सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और क्रिस लिन के अलावा आंद्रे रसेल ने.

सबसे पहले तो शुभमन गिल ने क्रिस लिन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़कर पहले ही मुंबई के गेंदबाज़ो का दम निकाल दिया.

शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों के सहारे 76 रन बनाए तो लिन ने भी 29 गेंदों पर 54 रन ठोक दिेए.

इसके बाद कमाल की फॉर्म में चल रहे आंद्रे रसेल की बारी थी. उन्होंने 40 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों के सहारे नाबाद 80 रन बनाए.

आंद्रे रसेल वैसे भी टीम की लगातार हार से परेशान थे और उन्होंने तो यहां तक कहा था कि वह तीन नम्बर पर खेल सकते हैं.

आख़िरकार टीम प्रबंधन में उनकी आवाज़ सुनी गई और उनका कहा सच भी हुआ.

इससे पहले भी रसेल ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी कर ही रहे थे लेकिन रविवार को उन्हें पूरा मौक़ा मिला तो उन्होंने भी उसे दोनो हाथों से भुनाया.

कल की जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैच में पांच जीत और सात हार के बाद अंक तालिका में 10 अंक हो गए है.

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस 12 मैच के बाद सात जीत और पांच हार के बाद 14 अंको के साथ अभी भी अंक तालिका में तीसरे नम्बर पर है.

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ही मैदान फ़िराज़शाह कोटला में विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्लेऑफ यानी अंतिम चार में पहुंचने का अभियान 16 रन से मिली जीत के साथ ही समाप्त कर दिया.

इस हार के साथ ही बैंगलोर के अंतिम चार में पहुंचने के सारे समीकरण और किंतु-परंतु, अगर-मगर भी समाप्त हो गए.

अब बैंगलोर के 12 मैच में चार जीत और आठ हार के बाद केवल आठ अंक है, और वह आठ टीमों में सबसे निचले पायदान पर है.

बैंगलोर के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य था लेकिन वह निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी.

इससे पहले टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करने का दिलेर फ़ैसला लेते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 187 रन जैसा चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया.

बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल और कप्तान विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए केवल 5.5 ओवर में 63 रन जोडकर तेज़-तर्रार शुरुआत दी.

इस स्कोर पर पार्थिव पटले केवल 20 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर कैगिसो रबाडा की गेंद पर अक्षर पटेल को कैच दे बैठे.

अभी पार्थिव पटेल ने डगआउट में जाकर अपने पैड भी नही खोले थे कि उनके जोड़ीदार कप्तान विराट कोहली भी अक्षर पटेल की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने की कोशिश में मिडविकेट पर खडे रदरफोर्ड को बेहद आसान सा कैच दे बैठे.

विराट कोहली 17 गेंदों पर केवल 23 रन ही बना सके.

इसके बाद दिल्ली के गेंदबाज़ मैच पर हावी होते चले गए.

बैंगलोर के एबी डीविलियर्स ने 17, शिवम दूबे ने 24, गुरकीरत सिंह मान ने 27 और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 32 रन ज़रूर बनाए लेकिन यह कभी भी मैच में रोमांच पैदा नही कर सके.

दिल्ली के कैगिसो रबाडा ने 31 रन देकर दो और लैग स्पिनर अमित मिश्रा ने 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

इससे पहले इस मैच में टर्निंग प्वाइंट तब आया जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने के निर्णय को सही साबित करते हुए ख़ुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 52 और सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने 50 रनों की पारी खेली.

इन दोनो बल्लेबाज़ो ने दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की.

शिखर धवन ने अपने 50 रन केवल 37 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों के साथ बनाए.

शिखर धवन का बल्ला इन दिनों ज़बरदस्त फॉर्म में है.

रविवार को उनके बल्ले से लगातार तीसरा अर्धशतक निकला.

इससे पहले शिखर ने राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ 54 और पंजाब के ख़िलाफ़ 56 रन बनाए थे.

इसके अलावा उन्होंने इससे पहले कोलकाता के ख़िलाफ़ भी नाबाद 97 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद हैदराबाद के ख़िलाफ़ केवल सात और मुंबई के ख़िलाफ़ 35 रन बनाए थे.

Thursday, April 4, 2019

मोदी को मिलेगा जायेद मेडल, राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला यहां का सबसे बड़ा सम्मान

अबु धाबी. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायेद अल नहयन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायद मेडल से सम्मानित करेंगे। अबुधाबी के क्राउन प्रिंस और सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। जायेद मेडल किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के बीच दोस्ती और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया है।

मोदी से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, सऊदी अरब के किंग सलमान और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी यह सम्मान मिल चुका है।

दोनों देशों के मजबूत संबंधों में मोदी का योगदान

शेख मोहम्मद ने ट्वीट में कहा, “दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करने और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग के नए आयाम बनाने के लिए हम अपने दोस्त भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जायेद मेडल देकर अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं।” उन्होंने भारतीय समाज की विविधता, सहिष्णुता, सह-अस्तित्व और सम्मान की संस्कृति की भी तारीफ की।

मोदी को इस साल मिले दो बड़े सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल फरवरी में दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। मोदी यह पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति थे। 1988 में सियोल ओलिंपिक के सफल आयोजन के बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया था। हालांकि, मोदी ने पुरस्कार में मिली 1.30 करोड़ की रकम को नमामि गंगे प्रोजेक्ट के लिए दे दी थी। इसके अलावा पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी साल संयुक्त राष्ट्र का चैम्पियन ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नई दिल्ली में मोदी को इस सम्मान से नवाजा था।

नई दिल्ली. भारतीय नौसेना ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत 6 सबमरीन हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी लागत 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। जितने भी विदेशी विक्रेताओं ने इस बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने की रूचि दिखाई, उनके लिए नौसेना ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

50 फीसदी बड़ी पनडुब्बी चाहती है नौसेना

भारतीय नौसेना प्रोजेक्ट-75 के अंतर्गत ऐसी 6 डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन का निर्माण करवाना चाहती है, जो फिलहाल मुंबई की माजागोन डॉकयॉर्ड्स लिमिटेड में बन रही स्कॉर्पिन सबमरीन से 50 फीसदी बड़ी हो। नौसेना का प्रस्ताव है कि यह सबमरीन 500 किमी रेंज वाली मिसाइलों से लैस हों।

भारतीय पार्टनर्स को भी आमंत्रित किया गया
सूत्र ने बताया कि जो भी विदेशी विक्रेता इस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के इच्छुक हैं, उनके लिए प्राथमिक मसौदा जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पॉलिसी के अंतर्गत भारतीय पार्टनर्स के सुझावों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि इसके निर्माण में उनके सुझाव भी शामिल हों।

肺炎疫情:哪些国家经济能恢复得最快最好

新型冠状病毒疫情全球大流行为世界经济带来 新冠肺炎疫情肆虐, 色情性&肛交集合 隶属联合国、 色情性&肛交集合 主掌世界公共卫生的世 色情性&肛交集合 界卫生组织 色情性&肛交集合 (WHO,简称世卫) 色情性&肛交集合 遭美国总统特朗普批评,特朗普指世卫组织防疫不力 色情性&...