Sunday, January 6, 2019

सबरीमला: केरल में हिंसा का क्या नया अध्याय शुरू हो चुका है?

सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर जारी तनाव हिंसक हो गया है. कन्नूर में भाजपा सांसद वी. मुरलीधरन और सीपीएम विधायक ए.एन. शनीर के घरों पर पेट्रोल बम फेंके गए हैं.

कन्नूर में प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन या जुलूस नहीं किए जाएंगे जिसके बाद ये हिंसा हुई है. वैसे भी यह इलाक़ा राज्य में सीपीएम और भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों का गढ़ रहा है.

बम फेंकने की घटनाएं शुक्रवार रात को हुई. उससे पहले दो जनवरी को दो महिलाओं ने सबरीमला मंदिर में प्रवेश करके इतिहास रचा था.

इसके एक दिन बाद वाम मोर्चे की सरकार द्वारा महिलाओं को मंदिर में प्रवेश दिलाने के ख़िलाफ़ भाजपा समर्थित सबरीमला कर्मा समिति ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था.

भाजपा और उसके सहयोगी संगठन महिलाओं के मंदिर में न जाने वाली प्रथा को जारी रखने के समर्थन में हैं.

लेकिन सीपीएम के नेतृत्व वाला लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करने के लिए बाध्य है. सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने 4-1 के मत से महिलाओं के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें मंदिर में जाने की अनुमति दे दी थी.

इससे पहले 10 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं का मंदिर में प्रवेश वर्जित था.

बंद के कारण राज्य भर में हिंसा हुई और इसमें पत्थरबाज़ी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई. वहीं, चार लोग चाकूबाज़ी की घटनाओं में घायल हुए लेकिन दूसरी तरह से भी हिंसा जारी रही.

हाल ही में हुई बम फेंकने की घटना ने हिंसा के स्तर को नया आयाम दिया है. हालांकि कन्नूर में ऐसी घटनाएं पहले होती रही हैं.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी हिंदी से कहा, "हमने दोनों राजनीतिक दलों से कहा है कि हम उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं देंगे. आज शांति समिति की बैठक में ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि जो भी हिंसा में लिप्त पाया गया उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

पुलिस अधिकारी ने कहा, "देसी बम बेहद शोर करते हैं लेकिन उनमें से कुछ जानलेवा भी हो सकते हैं. यहां कुछ 'स्टील बम' हैं जिनमें कीलें और दूसरी तेज़ धार वाली चीज़ें होती हैं."

पुलिस का कहना है कि उसने दो जनवरी के बाद से 3,282 लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से 487 को रिमांड पर लिया गया है और बाकियों को ज़मानत पर छोड़ दिया गया है.

वहीं, पुलिस और मीडिया कर्मियों समेत तकरीबन 300 लोग घायल हुए हैं. कन्नूर में 230 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं. इनमें से 43 लोगों को शनिवार को गिरफ़्तार किया गया है. बम फेंकने की घटना में कथित तौर पर इनकी भूमिका हो सकती है.

मुख्यमंत्री पीनराई विजयन ने 'योजनाबद्ध तरीक़े से लोगों और मीडिया कर्मियों पर हमले और नई इमारतों को नष्ट' करने के लिए 'संघ परिवार' को ज़िम्मेदार ठहराया है.

विजयन ने कहा, "उनका केवल एक मक़सद है और वह है राज्य में तनाव फैलाना. संघ परिवार इसकी कोशिश कई दिनों से कर रहा है. केरल को उनके षड्यंत्र के ख़िलाफ़ एकजुट रहना चाहिए. वह अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए हिंसा के कामों में लिप्त है."

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:哪些国家经济能恢复得最快最好

新型冠状病毒疫情全球大流行为世界经济带来 新冠肺炎疫情肆虐, 色情性&肛交集合 隶属联合国、 色情性&肛交集合 主掌世界公共卫生的世 色情性&肛交集合 界卫生组织 色情性&肛交集合 (WHO,简称世卫) 色情性&肛交集合 遭美国总统特朗普批评,特朗普指世卫组织防疫不力 色情性&...