Wednesday, May 29, 2019

पहली बार भारत ने 400+ रन बनाए थे, 2015 में ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में बने थे 688 रन

खेल डेस्क. 2007 वर्ल्ड कप से पहले वनडे मैच में 300 रन भी मुश्किल से बनते थे। लेकिन, 2007 के वर्ल्ड कप में भारत ने बरमूडा के खिलाफ 400 का आंकड़ा छुआ तो जैसे बडे़ से बड़ा स्कोर खड़ा करने की होड़ शुरू हो गई। अब वनडे क्रिकेट में 400 या उससे ज्यादा का आंकड़ा असामान्य बात नहीं रही। यहां हम आपको विश्व कप के उन तीन मैचों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

वर्ल्ड कप के हाइएस्ट स्कोरिंग मैच
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (2015)
यह मैच 2015 विश्व कप के दौरान सिडनी में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। शुरुआत तो कुछ खास नहीं रही लेकिन बाद में ग्लेन मैक्सवेल ने 53 गेंद पर 102 रन बनाकर टीम का स्कोर 376 तक पहुंचा दिया। स्मिथ, क्लार्क और वॉटसन ने भी अर्द्धशतक लगाए। श्रीलंका ने भी मजबूत जवाब दिया। कुमार संगकारा ने शतक जबकि दिलशान और दिनेश चांडीमल ने अर्द्धशतक लगाए। हालांकि, श्रीलंका की पारी आखिरी ओवर में बिखर गई और 313 पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 62 रन से मैच जीता। इस मैच में कुल 96.2 ओवर में 688 रन बने। चांडीमल चोट की वजह से पारी आगे नहीं बढ़ा सके।

भारत बनाम इंग्लैंड (2011)
यह मैच वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक माना जाता है। यह टाई मुकाबला था। 2011 विश्व कप का यह मैच बेंगलुरु में खेला गया। महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। सचिन तेंडुलकर 10 चौके और 5 छक्के लगाकर 115 गेंद पर 120 रन बनाए। गंभीर और युवराज के अर्द्धशतक थे। 49.5 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर था 338 रन। जवाब में इंग्लैंड ने 50 ओवर में 338 रन बनाए। एंड्रू स्ट्रॉस ने 158 और इयान बेल ने 69 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका (2007)
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच 24 मार्च 2007 को बेसेसटायर में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग का न्योता दिया। फैसला गलत साबित हुआ। कंगारु टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 377 रन का विशाल लक्ष्य तय कर दिया। हेडन ने शतक जबकि क्लार्क और पोंटिंग ने अर्द्धशतक लगाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका लक्ष्य से काफी दूर (294 ऑल आउट) रह गई। डिविलियर्स और स्मिथ ने अर्द्धशतक लगाए।

लंदन. वर्ल्ड कप 2019 शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज डेल स्टेन के कंधे की पुरानी चोट उभर आई है। वे इंग्लैंड के खिलाफ टीम के पहले मैच में नहीं खेलेंगे। टीम के कोच ओटिस गिब्सन ने साफ कर दिया है कि पहले मुकाबले में टीम को स्टेन की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच गुरुवार को द ओवल में खेला जाना है।

पुरानी चोट से परेशान
करीब दो साल पहले डेल स्टेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कंधे में तकलीफ हुई थी। इसके बाद वे करीब दो साल से काफी कम क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल 2019 में भी वे ज्यादा नहीं खेल पाए थे। गिब्सन ने कहा, ‘हमें लगता है कि स्टेन पहले मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। लिहाजा, हमें रणनीति में बदलाव करना होगा।’

वॉर्मअप मैच भी नहीं खेले
स्टेन के दूसरे मैच में भी उतरने को लेकर संशय है। यह मैच रविवार को द ओवल में ही बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। 5 जून को दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। अगर सब कुछ सही रहा तो स्टेन इस मैच में खेल सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भी स्टेन नहीं खेले थे। गिब्सन ने कहा, ‘वर्ल्ड कप 6 हफ्ते चलेगा। यह लंबा शेड्यूल है। हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले सकते, इसलिए उन्हें फिट होने का वक्त दिया जा रहा है।’

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情:哪些国家经济能恢复得最快最好

新型冠状病毒疫情全球大流行为世界经济带来 新冠肺炎疫情肆虐, 色情性&肛交集合 隶属联合国、 色情性&肛交集合 主掌世界公共卫生的世 色情性&肛交集合 界卫生组织 色情性&肛交集合 (WHO,简称世卫) 色情性&肛交集合 遭美国总统特朗普批评,特朗普指世卫组织防疫不力 色情性&...